Betul Samachar- चना खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत सही, केंद्र प्रभारी निलंबित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। कृषि उपज मंडी समिति के चना खरीदी केंद्र में निर्धारित तौल मात्रा से अधिक चना तौलने की शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार के मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने खरीदी केंद्र पहुंचकर जांच की। जांच टीम में तहसीलदार संजय बरेया, उपयुक्त सहकारिता के.के. शिव, सहायक संचालक कृषि सुरेंद्र पराते एवं जिला विपणन अधिकारी प्रदीप त्रिवाल शामिल रहे। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी देवीदास नरवरे, समिति प्रबंधक सहकारी समिति परमंडल द्वारा निर्धारित तौल मात्रा से अधिक चना तौलना पाया गया। मामले का पंचनामा मौके पर तैयार किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

CRIME NEWS: 10 अवैध शराब विक्रेताओं से 54 लीटर से अधिक शराब जब्त

जांच रिपोर्ट के आधार पर देवीदास नरवरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय संस्था कार्यालय किया गया है। वहीं उनके स्थान पर हरिराम बोरबन, विक्रेता एवं प्रभारी सहायक प्रबंधक को संबंधित केंद्र का प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Comment