विद्युत विभाग ने शुरू किया संपर्क अभियान, बिजली सेवाएं अब आपके द्वार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                        आज से होगा अभियान शुरू

Betul Samachar/मुलताई। म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, संभाग द्वारा 14 मई 2026 से संपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा, जिसके तहत विद्युत संबंधी सेवाएं उपभोक्ताओं तक उनके द्वार पहुंचाई जाएंगी। मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत संभाग के सभी 10 वितरण केंद्रों के विभिन्न गांवों में 14 मई, 19 मई, 23 मई एवं 27 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नया बिजली कनेक्शन, नाम,भार परिवर्तन, स्थाई पंप कनेक्शन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई विच्छेदन सहित बिजली बिल संबंधी समस्याओं जैसे गलत बिल, अधिक बिल, गलत रीडिंग, आंशिक भुगतान एवं अग्रिम भुगतान पर छूट जैसी सेवाओं का निराकरण किया जाएगा।

Also Read :- शिकायत पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, दस्तावेज नहीं दिखाने पर दंत चिकित्सालय सील

इसके अलावा तकनीकी समस्याओं जैसे बिजली बंद होना, बिजली लाइन संबंधी परेशानी, वोल्टेज समस्या, ट्रिपिंग, फाल्ट ट्रांसफार्मर बदलना एवं मीटर खराबी, तेज मीटर चलने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी शिविर में किया जाएगा। विद्युत विभाग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिजली सेवाओं को प्रत्येक उपभोक्ता के घर तक पहुंचाना है। घरेलू, व्यावसायिक, कृषि एवं औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ता इन शिविरों का लाभ ले सकेंगे। विभाग द्वारा पूरे वित्तीय वर्ष में प्रत्येक माह विभिन्न गांवों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment