Betul Latest News – लीकेज गैस सिलेंडर से लगी आग युवक झुलसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Latest News :- गैस सिलेंडर से रेगुलेटर निकाल रहा एक युवक आज (5 जून) आग के भड़कने से बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड भर्ती कराया गया है। घटना आमला थाना इलाके के डुठमुर का है। गोविंद पिता धंनु पाटिल (36) ग्राम डुठमुर घर में था। जहां गैस सिलेंडर का काम खत्म होने के बाद गैस बंद कर के युवक सिलेंडर से रेगुलेटर निकल रहा था।

इस दौरान अचानक आग भड़क गई और युवक उसमें बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक गोविंदा ने जानकारी देते हुए बताया है की रेगुलेटर खराब था। जिसे बदलने के लिए वह रेगुलेटर निकाल रहा था। गैस बंद थी फिर भी रेगुलेटर निकलते समय अचानक आग भड़क गई और उसमें युवक बुरी तरह झुलस गया।

यह भी पढ़िए : Betul Crime News – 9वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट –

घटना के बाद युवक ने ही खुद बोरा गिला करके गैस टंकी के ऊपर डाला जिससे आग बंद हो गई। माना जा रहा है की गैस सिलेंडर में ही लीकेज रहा होगा। इस लीकेज से निकलने वाली गैस कमरे में फैल गई थी।जिससे कमरे में रखे दिए से आग भड़की।

घटना में झुलसे युवक को परिजन युवक को गंभीर हालत में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Comment