पवित्र नगरी में धूमधाम से मनाया आध्यात्मिक गुरु सत्य साई बाबा का 100वां जन्मोत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                              पालकी यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। आध्यात्मिक गुरु सत्य साई बाबा के 100 वें जन्मोत्सव पर नगर में भक्ति, सेवा और सद्भाव का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु मनोज सोनी, गुणवंत ठाकरे ने बताया कि सत्य साई बाबा को न केवल भारत में, बल्कि विश्वभर में आध्यात्मिकता और मानवता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वे सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोने वाली शिक्षाओं के लिए प्रसिद्ध थे। उनका मानना था कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक आजीविका की मूलभूत सुविधाएँ पहुँचनी चाहिए। रविवार सुबह 5 बजे केक काटकर और विधि-विधान से पूजन-अभिषेक के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ठीक 11 बजे बाबा की विशाल पालकी शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर और जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर के गांधी चौक सहित कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु बंटी मिश्रा और निक्की मिश्रा द्वारा पुष्पवर्षा कर पूजन किया गया।

Read Also: विवाह एवं अन्य समारोहों में डी.जे. का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित

दोपहर 1 बजे से समिति द्वारा साईं राम लॉन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर बाबा के उपदेशों को स्मरण किया। शाम 6 बजे से आयोजित भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मंगल आरती संपन्न हुई तथा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह ने पूरे नगर में जन्मोत्सव को विशेष और यादगार बना दिया।

Leave a Comment