गन्ना की खेती करके किसान बढ़िया कमाई कर लेते हैं और गन्ना एक बहूवर्षीय फसल मानी जाती है। गन्ना की खेती में ज्यादा जोखिम नहीं होता। लेकिन मौसम की मार की वजह से कभी-कभी गन्ना किसानों को हानि भी हो जाती है। जैसे कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। कई राज्य बाढ़ से भी प्रभावित है। ऐसे में सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसमें उनके खाते में सीधा पैसा भेजा जाएगा। चलिए जानते हैं किन किसानों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े- Honda SP160: सिर्फ ₹20,000 के डाउन पेमेंट पर खरीदे नई Honda की डेशिंग बाइक, 65kmpl माइलेज ने खास
जानिये किन किसानों होगा फायदा
भारी बारिश और नदी में पानी बढ़ जाने के कारण बिहार के कुछ इलाकों में किसानों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गन्ना किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णा नंदन पासवान ने किसानों को मुआवजा देने का फैसला लिया है। जिसमें जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उनका सर्वे किया जाएगा। इस तरह बिहार के गन्ना किसानों को अगर बाढ़ से नुकसान हुआ है तो उन्हें सरकार मुआवजा देगी। चलिए जानते हैं सरकार का प्लान क्या है।
सरकार ने किया बड़ा प्लान
दरअसल, जिन किसानों की गन्ने की फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हुई है सरकार उनका सर्वे करेगी। जिसकी बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दे की सरकार बड़े स्तर पर सर्वे करने का प्लान बना रही है। जिससे सभी किसान लाभान्वित हो। कोई इसमें से छूटने न पाए। जिसमें गंडक नदी के वजह से गोपालगंज के किसान प्रभावित हुए हैं। तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इस तरह किसानों के लिए राहत की खबर है। मुआवजे से उनकी भरपाई हो पाएगी।