MG Majestor SUV 2026 Launch Date:- भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में जल्द ही एक ऐसी फुल-साइज SUV एंट्री करने वाली है, जो सिर्फ लुक्स ही नहीं बल्कि पावर, टेक्नोलॉजी और रोड प्रेजेंस के मामले में भी बड़ा धमाका कर सकती है। हम बात कर रहे हैं MG Majestic SUV की, जिसे MG Motor India की अब तक की सबसे बड़ी, प्रीमियम और दमदार SUV माना जा रहा है।
हाल ही में MG Majestic SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से ऑटो लवर्स के बीच इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि MG कंपनी खुद कंफर्म कर चुकी है कि यह SUV फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।
Fortuner को मिलेगी सीधी चुनौती
MG Majestic SUV का डिजाइन और साइज साफ संकेत देता है कि यह Toyota Fortuner और Fortuner Legender जैसी पॉपुलर फुल-साइज SUVs को सीधी टक्कर देने के इरादे से लाई जा रही है। इसकी भारी-भरकम बॉडी, मस्कुलर स्टांस और एग्रेसिव फ्रंट लुक इसे रोड पर बेहद दबदबा बनाने वाली SUV बनाते हैं।
SUV में एडवांस्ड LED हेडलैम्प्स, शार्प DRLs और बोल्ड ग्रिल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे एक प्रीमियम और पावरफुल अपील देता है।
शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट
MG Majestic SUV को सिर्फ शहरी सड़कों के लिए नहीं बल्कि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी मजबूत बॉडी, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड कैपेसिटी इसे खराब रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्मर बना सकती है।
लॉन्च से पहले बढ़ा उत्साह
MG Majestic SUV की एंट्री से यह साफ है कि आने वाले समय में फुल-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। अगर MG अपनी स्ट्रॉन्ग प्राइसिंग और फीचर-लोडेड पैकेज के साथ इसे लॉन्च करती है, तो यह बड़े-बड़े ब्रांड्स की मुश्किलें जरूर बढ़ा सकती है।
क्या होगा खास?
MG Majestor SUV का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई MG Majestor चीन और सऊदी अरब जैसे बाजारों में बिकने वाली Maxus D90 SUV से काफी इंस्पायर्ड लगती है. इसमें ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स वाली एक बड़ी ग्रिल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसके अग्रेसिव लुक को और बढ़ाती है. ग्रिल के बगल में वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलाइट्स लगाई हैं, जिनके ऊपर स्लीक आइब्रो-शेप की LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) लगाए गए हैं. कार में फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में सेंटर में सिल्वर एलिमेंट्स के साथ एक मज़बूत ब्लैक क्लैडिंग लगाई गई है, जो MG Majestor को एक मजबूत लुक देती है.
कार में मिलने वाली बॉडी क्लैडिंग व्हील आर्च और Majestor के प्रोफाइल के निचले हिस्से तक जारी रहती है. इस SUV में डुअल-टोन 19-इंच अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो MG Gloster के व्हील्स जैसे दिखते हैं. इसके अलावा, इसमें ब्लैक डोर हैंडल, ब्लैक रूफ रेल्स, कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट वाला ब्लैक बंपर और दोनों तरफ एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं.
Read Also: इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जाने क्या है खास
MG Majestor के फीचर्स
चूंकि नई MG Majestor को MG Gloster के ऊपर पोज़िशन किया जाएगा, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसमें अभी मौजूद 3-रो SUV से ज़्यादा फीचर्स मिलेंगे. जानकारी के लिए, Gloster में पैनोरमिक सनरूफ, 3-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फ़ोन चार्जर, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें दी जाएंगी, साथ ही ड्राइवर की सीट के लिए मसाज फंक्शन भी दिया जाएगा.
MG Majestor का इंजन
इंजन की बात करें तो इस कार में 2-लीटर का ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 216hp की पावर और 479Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. Gloster में, यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है, जो सभी व्हील्स (4WD) को पावर भेजता है. माना जा रहा है कि आगामी MG Majestor में भी यही सेटअप दिया जा सकता है. चीन-स्पेक Maxus D90 में यही इंजन उतनी ही पावर लेकिन 500Nm का ज़्यादा टॉर्क जेनरेट करता है.
MG Majestor की कीमत
कीमत की बात करें तो नई MG Majestor की कीमत मौजूदा MG Gloster से ज़्यादा हो सकती है. मौजूदा समय में MG Gloster को भारत में 38.33 लाख रुपये से 42.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बेचा जा रहा है. लॉन्च के बाद MG Majestor का मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Maredian और Skoda Kodiaq से होगा.

