हाईस्कूल परेड मैदान पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
BETUL NEWS/मुलताई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से रविवार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परेड मैदान का निरीक्षण किया वहीं पुलिस ने होटल एवं लाज की जांच की। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में एसडीओपी एवं निरीक्षक सहित पुलिस टीम ने जगह जगह सतर्कता एवं सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई। सोमवार गणतंत्र दिवस धूमधाम से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है जिसमें किसी प्रकार का कोई अवरोध ना आ सके इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा नगर में निरीक्षण एवं जांच का अभियान चलाया गया। पुलिस ने नगर की होटल एवं लाज पहुंचकर जांच की गई जिसमें देखा गया कि होटल एवं लाज में कोई बिना पहचान दस्तावेज के तो नही रूका है। पुलिस द्वारा रूकने वालों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई वहीं संदिग्ध व्यक्तियों को होटल एवं लाज संचालकों को रूकने नही देने की हिदायत दी गई। इस दौरान होटल एवं लाज संचालकों द्वारा पुलिस को रूकने वाले लोगों की जानकारी प्रदान की गई।
Betul Daily News- पराक्रम दिवस पर युवाओं को दी गई राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
मैदान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नगर में गणतंत्र दिवस की परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत रविवार एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, मुलताई एवं प्रभात पट्टन के जनपद सीईओ सहित थाना प्रभारी ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार सुबह गांधी चौक में कार्यक्रम के उपरांत 9 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर शालेय विद्यार्थियों के द्वारा परेड , पीटी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को देखने शालेय विद्यार्थियों एवं उनके पालकों सहित बड़ी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। लगभग तीन घंटे तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेलों सहित अन्य विधाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।

