SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर BLO को किया सम्मानित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई । विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर और बीएलओ को मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।रविवार को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में आयोजित गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुलताई विधानसभा के मास्टर ट्रेनर्स जितेंद्रप्रसाद खन्ना, रविशंकर पवार और बीएलओ सुपरवाइजर रामप्रसाद साहू ,अनिल मुनडेकर, बीएलओ रामकिशोर बनखेडे ,कृष्ण इंगले ,सतीश रघुवंशी , योगेश कुमरे ,श्वेता राऊत सहायक प्रोग्रामर नाजनीन कुरैशी और कंप्यूटर ऑपरेटर गफूर खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन के द्वारा उपस्थितजनों को मतदाता शपथ दिलाई । वही नये युवा मतदाताओ को मतदाता परिचय पत्र प्रदान किए गए।

Betul Update News: ज्ञानेश्वर मंदिर में पहले दिन 20 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Leave a Comment