Betul Ki Taja Khabar- जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                            बघोड़ा में ग्रामोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के आव्हान पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है । विकासखंड प्रभात पट्टन सेक्टर क्रमांक 03 के ग्राम पंचायत बघोड़ा में विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें नवांकुर समिति साईं बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्था बघोडा के कमलेश आदवारे द्वारा ग्राम वासियों को अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। विकासखंड मेंटर माधोराव कापसे द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी । सरपंच सुनंदा महाले द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों के माध्यम से मटकी फोड़ कार्यक्रम कराया तथा विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।उक्त कार्यक्रम ग्राम में आनंद उत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के स्कूल हाई स्कूल बघोड़ा, अम्बा स्कूल आष्टा, स्कूल देवभिलाई के छात्रों के द्वारा नृत्य,गीत और नाटकीय कला का भी प्रदर्शन किया गया। प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

Read Also: भागवत कथा विचार वैराग्य ज्ञान और भगवान से मिलने का मार्ग – पंडित नरेश महाराज

Leave a Comment