Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जी राम जी अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलताई विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों की सहमति से नगर मंडल मुलताई, दुनावा, मासोद, साईखेड़ा एवं प्रभात पट्टन मंडल में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। नगर मंडल मुलताई में नंदकिशोर बरखाड़े को संयोजक तथा रामदास साहू एवं संजय सोनी को सहसंयोजक बनाया गया है। दुनावा मंडल में महेंद्र कासलेकर को संयोजक एवं श्याम रघुवंशी तथा नितेश पवार को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। मासोद मंडल में विनोद इरपाचे को संयोजक तथा राजेश पाटील एवं भोजराज पाटणकर को सहसंयोजक बनाया गया है। साईखेड़ा मंडल में प्रमोद धोटे को संयोजक एवं राजू धोटे तथा गजानन गावंडे को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रभात पट्टन मंडल में शीतल सिंह राठौड़ को संयोजक तथा मंगल नरवरे एवं चंद्रशेखर देशमुख (मंडल उपाध्यक्ष) को सहसंयोजक बनाया गया है। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जी राम जी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।
BETUL NEWS- सांदीपनि के विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई प्रतिभा

