विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Betul Ki Khabar/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम ताईखेड़ा के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में दो दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें रायआमला, ताईखेड़ा वह सिरसावाडी के शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दो दिवसीय आनंद उत्सव के दौरान प्रथम दिन खेलों का आयोजन किया गया जिसमें तीनो स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में दौड़ ,नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, रामायण व शिक्षा जगत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही। दूसरे दिन आनंद महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय आनंद उत्सव का समापन किया गया। समापन अवसर पर रायआमला, ताईखेड़ा सिरसावाडी ग्राम के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत नृत्य नाटक प्रस्तुत किए गए।
Read Also: जी राम जी अभियान के लिए मुलताई विधानसभा में मंडल संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
आनंद उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, जनपद सदस्य नितेश काले ,प्रचार प्रमुख प्रवीण जायसवाल, संकुल प्राचार्य योगेश लाड़े, सरपंच सुमन डांगे एवं सागर नरवरे द्वारा भारत माता के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान एवं दसवीं की छात्रा प्रेरणा खाकरे को सम्मानित किया गया जिन्होंने दसवीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पुरस्कार वितरण में खेलों में प्रथम व द्वितीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों कास्थान का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य अनिल कोकासे, मंगल नरवरे, धनराज सूर्यवंशी, खंड कारवा कृष्णा डंढारे, कुंडलीक बारस्कर , सुदर्शन देशमुख सहित ग्रामीण जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ । मंच संचालन गुजरे शिक्षक तथा आभार प्राचार्य अनिल कोकासे द्वारा व्यक्त किया गया।

