Betul Local News- ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में 9 दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             तीन दिन में बनाए सवा लाख पार्थिव शिवलिंग

Betul Local News/मुलताई। नगर के मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में 9 दिवसीय शिव शक्ति अनुष्ठान का सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक और पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव भक्त शिवा खंडेलवाल ने गुप्त नवरात्र और पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विस्तार से महत्व बताया। उन्होंने कहा कलयुग में पार्थिव शिवलिंग और जप का विशेष फल प्राप्त होता है। मां भगवती और भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए निस्वार्थ भक्ति जरूरी है। किसी भी कार्य को करने के लिए मनुष्य माध्यम होता है करने और कराने वाला भोलेनाथ है। थोड़ी सी सफलता प्राप्त होने पर मनुष्य को अहम आ जाता है। उसे ऐसा लगने लगता है जो कुछ हो रहा उसकी की वजह से हो रहा है। बिना भोलेनाथ की कृपा से हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसलिए हर पल प्रभु के नाम का स्मरण करते रहना चाहिए। मंदिर समिति के डॉ. हेमंत देशमुख, विनोद ठाकरे, चंदू देशमुख, अमित पवार, डॉ. कृष्णा धोटे, विशु सोलंकी, मोनू साहू, डॉ. केके कावड़े, राजेश पवार, महेंद्र चौकीकर, जय साहू, अनीश साहू, खेमराज सोलंकी ने बताया मंदिर परिसर में 9 दिनों तक पं. राहुल शर्मा, पं. ऋतिक शर्मा और पं. अभय तिवारी के मार्गदर्शन में मां भगवती का पूजन, अर्चन और हवन हुआ। भंडारा प्रसादी के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।

Betul Ki Khabar: आनंद उत्सव में तीन गांवों की शालाओं के विद्यार्थी हुए शामिल

Leave a Comment