Betul Samachar/मुलताई। पवित्र नगरी में मां ताप्ती को चुनरी अर्पित कर सूर्ययज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से मां ताप्ती के जयकारों के साथ निकली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई जो कलश लेकर चल रहीं थी। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु भगवा ध्वजाएं लेकर चल रहे थे साथ ही मां ताप्ती के जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा नगर भ्रमण के बाद ताप्ती तट पहुंची जहां मां ताप्ती को विधि विधान से लाल चुनरी अर्पित की गई। श्रीराम मंदिर की भूमि पर आयोजित सूर्ययज्ञ का आयोजन 28 जनवरी से 3 फरवरी तक किया गया है जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
Betul Local News- ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में 9 दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

