Betul Ki Taja Khabar: जगतगुरू शंकराचार्य एवं साधु संतों पर प्रहार से सनातन धर्म अनुयायियों में रोष

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                     भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने कांग्रेसियों ने किया सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा नगर में प्रतिमाह मंगलवार की रात सुंदरकाण्ड पाठ के आयोजन की शुरुआत की गई। इसी क्रम में मंगलवार रात 9 बजे बस स्टैंड मुलताई स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं उनके साथ साधु-संतों पर लाठीचार्ज किए जाने तथा स्नान से रोके जाने की घटना से सनातन धर्म के अनुयायियों में रोष व्याप्त है। इसके साथ ही यूजीसी कानून वापस लेने, गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, महंगाई व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा गौ-हत्या बंद कराने की मांग को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।

Betul Samachar: मां ताप्ती को चुनरी अर्पित कर सूर्ययज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव, संजय यादव, किशोर सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दोहरे मापदंड और दोहरे चरित्र की राजनीति कर रही है। उनके अनुसार सरकार के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता, गौ-हत्या तथा साधु-संतों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी कारण सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से प्रतिमाह मंगलवार को नगर के प्रमुख मंदिरों एवं चौराहों पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. बोड़खे, प्रहलाद सिंह परमार, शिवकुमार माहोरे, नितेश साहू, रवि खाड़े, जीवन डोंगरदिये, उमेश पिंटू ठाकरे, आशीष जैन, महेश नायक, विनोद बेले, गणेश प्रसाद वर्मा, यशवंत बोड़खे, पंकज यादव, लोकेश यादव, मयंक पाठक, राजेश साहू, हेमराज धोटे, अखिलेश फुलवार, महेश नागले सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment