Betul Ki Khabar/चिचोली। चिचोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनियाजाम के ग्राम सचिव संतोष शिवहरे के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित ग्राम सचिवों ने सोमवार को पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मंगलवार 3 फरवरी को सामूहिक अवकाश की मांग की है।
ग्राम सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय मालवीय ने बताया कि ग्राम पंचायत धनियाजाम में ड्यूटी के दौरान एक युवक द्वारा ग्राम सचिव संतोष शिवहरे के साथ मारपीट की गई। इस घटना को लेकर ग्राम सचिवों में भारी आक्रोश है। दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग को लेकर 3 फरवरी, मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Betul Local News- विशेष कला के धनी होते हैं विश्वकर्मा समाज के लोग
इस संबंध में ग्राम सचिवों ने सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव संघ के अध्यक्ष विजय मालवीय सहित संजु गुप्ता, अमित आर्य, भवानी यादव, सुंदरलाल विश्वकर्मा, संतोष शिवहरे, संतोष खाडे, सुरजलाल वरकड़े, महेश बंशकार, गंगाराम टाटीसार, रामसिंह धुर्वे, शिवप्रसाद यादव, लक्ष्मण मवासे सहित अन्य ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

