राशि जमा नहीं करने पर तीन दुकानो को किया सील
Betul News Today/मुलताई। नगर पालिका ने बस स्टैंड परिसर में स्थित दुकानों के बकाया किराये की वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड की दुकानों सहित विभिन्न करों और किरायों के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। समय पर किराया जमा न होने के कारण नगर पालिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वसूली मुहिम प्रतिदिन जारी रहेगी और बकायादारों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का लक्ष्य राजस्व बढ़ाकर नगर के विकास कार्यों को गति देना है। शुक्रवार नगर पालिका का दल वसूली अभियान के तहत मैदान में उतरा। टीम ने दुकान-दुकान जाकर बकायादारों से किराया जमा कराया। अभियान के दौरान लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील भी किया गया। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका की ओर से अब तक तीन से अधिक दुकानों को सील किया जा चुका है। इस कार्रवाई से बस स्टैंड के दुकानदारों में हड़कंप नजर आया।
Betul Samachar News: मनरेगा की कमियों को दूर करके बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

