Gold Silver Price Today: जानिए 9 फरवरी को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gold Silver Price Today:- सोने और चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव देखे गए हैं। सोमवार सुबह, सोने की कीमतें ₹2240 प्रति दस ग्राम बढ़ गईं, जबकि चांदी की कीमतें भी ₹15,000 प्रति किलोग्राम बढ़ गईं। इससे पहले, शनिवार शाम (7 फरवरी, 2026) को 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,56,750 और चांदी की कीमत ₹2,85,000 (प्रति किलोग्राम) पर बंद हुई थी।

अगर आप 9 फरवरी, 2026 को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाज़ार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले 18, 22 और 24-कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमतें चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय बुलियन मार्केट द्वारा जारी कीमतों के अनुसार (व्यापारियों से मिले डेटा के आधार पर), आज 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,45,750, 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,990 और 18-कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,280 चल रही है। चांदी की कीमत ₹3,00,000 (प्रति किलोग्राम) दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • 10 ग्राम: ₹3,000
  • 100 ग्राम: ₹30,000
  • ₹3,00,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ₹3,00,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,19,280
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,19,130
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,19,180
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,25,200

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,45,750
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,45,650
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,45,600
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,46,500

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,58,990
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,58,890
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,58,840
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,59,820 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

जानिए किन कारणों से प्रभावित होते हैं सोने-चांदी के भाव

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें और शेयर बाजार का प्रदर्शन सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
  • भारतीय बाजार और स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर, घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर और त्योहार और शादियों का सीजन भी कीमतों पर असर डालते हैं।

Leave a Comment