IOCL Recruitment 2026: 637 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 20 फरवरी आखिरी तारीख

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

IOCL Recruitment 2026:- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.iocl.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग ट्रेड या क्षेत्र में होगी। सभी के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 637 है। जिसमें जनरल के लिए 283, ईडब्ल्यूएस के लिए 63, एससी के लिए 101, ओबीसी एनसीएल के लिए 171 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 25 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन के लिए NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकृत और एक्टिव रजिस्ट्रेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर होना चाहिए। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड या डिसिप्लिन के लिए आवेदन कर सकता है।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। इसमें सेलेक्शन जरूरी क्वालिफिकेशन में मिले मार्क्स के परसेंटेज के आधार पर होगा। मार्क्स के घटते क्रम में एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मार्क्स बराबर होने पर, अधिक उम्र वाले कैंडिडेट (जन्म तिथि के आधार पर) को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जन्म तिथि भी एक ही है, तो क्लास 10 के मार्क्स पर विचार किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और IOCL के दिशानिर्देशों के अनुसार मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपरेंटिसशिप वाले टैब पर जाएं।  
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Read Also- RRB ALP 2026: 13 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 637 पदों को भरा जाएगा। इसमें से 282 सीटें अनरिजर्व्ड (UR) के लिए, 63 सीटें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के लिए, 121 सीटें शेड्यूल कास्ट (SC) के लिए, 171 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) (OBC-NCL) के लिए और 25 सीटें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए हैं। 

आवेदन करने की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

Leave a Comment