Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । विधायक चंद्रशेखर देशमुख के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए तथा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के सहज-सरल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कई बांधों की सौगात देकर सिंचाई समस्या दूर करने, किसानों को संबल प्रदान करने तथा भवन, सड़क सहित अनेक विकास कार्यों को मूर्त रूप देने में अहम योगदान दिया है। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Also: आजीवन सदस्यता निधि अभियान के संयोजक-सहसंयोजक मनोनीत

