New 2026 Toyota Fortuner:- Toyota Fortuner, एक ऐसी कार जिसे किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। कई लोगों की पसंदीदा, मशहूर, मस्कुलर फॉर्च्यूनर को जल्द ही एक नया अवतार मिलने वाला है। टोयोटा फॉर्च्यूनर जल्द ही ज़्यादा पावर के साथ लॉन्च होगी। 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर का पहला लुक सामने आ गया है। रशलेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा फॉर्च्यूनर की पहली फोटो सामने आई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान लिया गया था। माना जा रहा है कि यह कार नवंबर 2025 में आने वाली टोयोटा हिलक्स से प्रेरित हो सकती है।
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और टॉगल को छिपाने के लिए इसे पूरी तरह से कैमोफ्लाज किया गया है। कहा जा रहा है कि यह कार इस साल कभी भी ग्लोबल डेब्यू कर सकती है।
नई Hilux प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार!
नई Fortuner के बारे में माना जा रहा है कि ये कार उसी अपग्रेडेड IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जिस पर नई Hilux तैयार की गई है. Hilux अब ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिफाइड दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां यह डीजल, पेट्रोल, 48V हाइब्रिड, BEV और यहां तक कि हाइड्रोजन फ्यूल-सेल जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है.
ऐसे में Fortuner के भी इंटरनेशनल मार्केट्स में मल्टी-पाथ पावरट्रेन स्ट्रैटेजी अपनाने की संभावना है. हालांकि, भारत के लिए Toyota शुरुआत में पेट्रोल और डीजल इंजन पर ही आ सकती है. हाइब्रिड या दूसरे फ्यूल को बाद में चरणबद्ध तरीके से लाया जा सकता है.
कैसा होगा डिजाइन?
रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार वैसे तो पूरी तरह से कवर की गई थी, लेकिन इसकी कुछ डीटेल्स मिल गई हैं. इसमें –
- रियर प्रोफाइल स्क्वायर शेप में हो सकती है
- टेल लैम्प का डिजाइन रिवाइज किया जा सकता है
- वाइडर स्टान्स
- रियर बंपर रिडिजाइन हो सकता है
- थोड़ा और मस्कुलर प्रपोर्शन हो सकता है
टोयोटा की ओर से हाल ही में लाए गए फ्रंट डिजाइन के अलावा, हेडलैम्प को और पतला किया जा सकता है. इसके अलावा, एग्रेसिव ग्रिल मिल सकता है, जैसा नई Hilux में देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की पहली Electric Bike जल्द देगी दस्तक, टेस्टिंग फोटो लीक
केबिन में क्या बदलाव?
नई Hilux की तरह, जिसे पूरी तरह से अपग्रेडेड केबिन मिल सकता है. नई Fortuner में भी 12.3-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा, इसमें अपडेटेड Toyota Safety Sense सूट मिल सकता है, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे.
बेहतर मैन्युवरैबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलने की संभावना है, वहीं ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए गाड़ी के पूरे लाइफसाइकल के दौरान सिस्टम्स को अप-टू-डेट रखा जा सकेगा. इसके अलावा, पहली बार इस कार में ADAS फीचर्स मिल सकते हैं.
किन इंजन वेरिएंट्स के साथ आ सकती है कार?
भारतीय बाजार के लिए नई Fortuner को शुरुआत में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.
कब हो सकती है लॉन्च?
इस कार की पहले से ही टेस्टिंग थाइलैंड में चल रही है. मिड 2026 तक इस कार के ग्लोबल लॉन्च की संभावना है. भारत में ये कार इस साल के अंत कर लॉन्च हो सकती है.

