Weather News Today: मध्य प्रदेश में 2 मार्च को नया सिस्टम होगा सक्रिय, कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Weather News Today:- आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। दिन में धूप निकलने लगी है और तापमान में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि सुबह-रात के समय हल्की ठंड़क बनी हुई है। बुधवार (25 फरवरी 2026) को 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 °C से पार दर्ज हुआ। नर्मदापुरम व खंडवा में तो तापमान 34 °C के पार चला गया। हालांकि कई जिलों में न्यूनतनम तापमान 9 से 11 °C के बीच बना रहा।

गुरुवार (26 फरवरी 2026) को भोपाल में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में बादल छा सकते हैं। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 °C की वृद्धि हो सकती है।  हालांकि 2 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से फिर बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

1 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर, लगभग 157 किमी/घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 और 2 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

करौंदी में पारा 9.1 °C

  • करौंदी (कटनी) में 9.1 °C
  • कल्याणपुर (शहडोल) में  9.5 °C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.2 °C
  • राजगढ़ में 11.4 °C
  • उमरिया में 11.9 °C

खंडवा-नर्मदापुरम में तापमान 34 °C (अधिकतम) पार

  • नर्मदापुरम में 34.2 °C
  • खरगोन में 34.1 °C
  • खंडवा में 34 °C
  • अलीराजपुर में 33.9 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 33.4 °C
  • उज्जैन में 33.5 °C
  • नरसिंहपुर में 32.6 °C
  • भोपाल में 30.6°C
  • इंदौर में 32.7°C
  • जबलपुर में 30.6°C
  • ग्वालियर में 31.5°C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल में 13.8°C
  • इंदौर में 14.2°C
  • जबलपुर में 14.5°C
  • ग्वालियर में 14.8,°C
  • उज्जैन में16.5°C

Leave a Comment