Betul Ki Khabar: सरकारी अस्पताल में HPV वैक्सीन अभियान का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। सर्वाइकल कैंसर याने बच्चेंदानी के मुंह का कैंसर की रोकथाम के लिए देश में पहली बार एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ है। शनिवार प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सिन का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में एचपीवी वैक्सिन का अभियान का शुभारंभ सर्वप्रथम कुमारी याशिका पुत्री ननदकिशोर बडखाने निवासी ताप्ती वार्ड मुलताई को एचपीवी वैक्सिन से डाक्टर सरिता कालभोर की उपस्थिति में टीकाकृत किया गया ।

Holi Bazar: सज गई रंग गुलाल की दुकानें, नई स्टाईल की पिचकारी बनी बच्चों की पहली पसंद

डॉ. सरिता कालभोर प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई द्वारा बताया गया है कि एचपीवी वैक्सीन अभियान अन्तर्गत टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में पात्र हितग्राही को लगातार कार्य दिवस में टिकाकृत किये जायेंगें । आम जन से अनुरोध किया गया है कि वर्तमान में जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष , 15 वर्ष तीन माह होने पर हितग्राही अपने क्षेत्र की एएनएम से संपर्क कर प्री रजिस्ट्रेशन कर एचपीवी वैक्सीन लगा कर लाभांवित हो सकते हैं।शुभारम्भ अवसर पर प्रभारी बीएमओ डॉ. सरिता कालभोर , बीईई चंद्रकला डोंगरे बी पी एम प्रवीण नागले , बीसीएम चंदन भलावी एवं वैक्सिनेटर सुनीता चौरे तथा सरिता पवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Comment