Betul Ki Taja Khabar- विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई: स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 27 और 28 फरवरी 2026 को प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और नवाचार को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और सहायक प्राध्यापक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बैतूल डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. युगल किशोर सरले सहायक प्राध्यापक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बैतूल ने शिरकत की।

आमंत्रित वक्ता डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम ने भविष्य की तकनीक पर अपना वक्तव्य दिया उन्होंने बताया कि हर साल 28 फरवरी को महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की याद में मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे कई गहरे और प्रेरणादायक उद्देश्य हैं जैसे अंधविश्वासों को दूर कर तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, कॉलेजों और स्कूलों में इस दिन प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें बल्कि नवाचार और शोध की दिशा में कदम बढ़ाएं। वहीं डॉ. युगल किशोर सरले ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि विज्ञान का अंतिम लक्ष्य मानवता की सेवा और जीवन को सुगम बनाना है। स्वास्थ्य, कृषि, और पर्यावरण जैसी वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान के नए रास्तों पर चर्चा की जाती है।

इन दो दिनों में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे रंगोली प्रतियोगिता , पुस्तक प्रदर्शनी , निबंध लेखन ,विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंगकि, वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता ।

प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और शोध के प्रति रुचि जागृत होती है।

Betul Ki Khabar: सरकारी अस्पताल में HPV वैक्सीन अभियान का शुभारंभ

समारोह के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम का सञ्चालन डॉक्टर नरेन्द्र कुमार हनोते के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. पंकज कुमार झाड़े के द्वारा किया गया|कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते , प्रो. प्रकाश कुमार गीते और डॉ. विनय कुमार राठौर सलाहकार प्रो. मंशु मश्राम का विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment