मुलताई क्षेत्र के 70 गांवों में कार्य करेगी तहसील समन्वय समिति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन

Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन गायत्री शक्तिपीठ मुलताई में विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी यादव राव निंबालकर ने की। इस अवसर पर उप जोन समन्वयक दिनेश देशमुख, उप जोन समन्वय समिति सदस्य संपत राव धोटे, जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा एवं सह समन्वयक रविशंकर पारखे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथि सत्कार के पश्चात जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा ने पूज्य गुरुदेव के कार्यों को गति देने और संगठन को सशक्त व शांतिपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उप जोन समन्वयक दिनेश देशमुख ने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित पुनर्गठन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए तहसील के सभी नवचेतना केंद्रों से एक-एक प्रतिनिधि प्रस्तावित करने का सुझाव दिया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से तहसील समन्वय समिति का गठन किया गया।

Accident News- पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

समिति के प्रमुख पदाधिकारी
तहसील समन्वयक नारायण देशमुख सह समन्वयक एवं रिकॉर्ड-रिपोर्ट प्रभारी रामकिशोर बनखेड़े, पदेन सह समन्वयक यादव राव निंबालकर, जिला समन्वय समिति सदस्य गुलाब राव चिल्हाटे , मनीष पवार मंडल विस्तार उमनपेठ, अनुसया उकंडे नारी जागरण कामथ, पूजा मोहबे आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान, देवराव बारस्कर युवा जोड़ो अभियान खेड़ीकोर्ट होशियार सिंह रघुवंशी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा महतपुर सुरेश ठाकरे साधना एवं स्वाध्याय, पांडुरंग देशमुख पर्यावरण साईखेड़ा सुदामा पाटेकर बाल संस्कार जाम महेश साहू स्वावलंबन घाट पिपरिया केवलराव बोड़खे नशा मुक्ति रामराव उकड़े साहित्य एवं पत्र-पत्रिका विस्तार हेमराज सूर्यवंशी स्वास्थ्य आंदोलन विस्तार यह समिति आगामी तीन वर्षों तक मिशन के कार्यों को गति देने हेतु मुलताई तहसील के लगभग 70 ग्रामों में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। पुनर्गठन कार्यक्रम में करीब 150 वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्तिपीठ प्रज्ञापीठ के सदस्य उपस्थित रहे। यादव राव निंबालकर ने सभी उपस्थित भाई-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Comment