Betul Samachar/मुलताई । ग्राम हिवरखेड़ में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान मयंक पटेल के खेत में खड़ी लगभग 7 एकड़ मक्का भुट्टा की फसल आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय खेत से धुआं उठता देखा तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Read Also: होली की आड़ में नगर का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

