बाड़ेगांव में पट के समापन पर किए पुरूस्कार वितरित
Betul News Today/मुलताई। मुलताई एवं प्रभात पट्टन क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल में पट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पट प्रतियोगिता में दूरस्थ अंचलों एवं जिलो से भी बैल जोड़ियां पहुंच रही है जिन्हे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पट प्रतियोगिता में पहुंचते हैं। इसी तारतम्य में ग्राम बाड़ेगांव में दो दिवसीय पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतिम दिन शनिवार विजेता जोड़ी को जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार द्वारा पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के संबन्ध में नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय पट प्रतियोगिता में दूर दूर से बैल जोड़ियां दौड़ने पहुंची जिससे पट प्रतियोगिता आकर्षक एवं रोमांचकारी रही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने कहा कि पट प्रतियोगिता हमारा पारंपरिक मनोरंजन का सशक्त माध्यम है जिसका लोग आनंद उठाते हैं। वर्तमान में इंटरनेट का युग होने तथा मनोरंजन के विभिन्न साधन होने के बावजूद पट प्रतियोगिता में भारी भीड़ होना यह दर्शाता है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं इसलिए पट प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन देना अत्यंत आवश्यक है।
Read Also: प्रभात पट्टन क्षेत्र में हेडपंप से आ रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, जल संकट हुआ विकराल

