इस समय धान की खेती का सीजन चल रहा है। लेकिन धान की खेती के लिए बढ़िया पानी की आवश्यकता होती है। मगर जिन किसानों के पास पानी के अच्छी व्यवस्था नहीं है वह इसकी खेती कर सकते हैं। जिसमें आज हम एक ऐसी अनाज की खेती के बारे में जानेंगे जो कि धान से ज्यादा कमाई देगी। जी हां आपको बता दे कि इस खेती किसानों को ₹100 ज्यादा की कमाई होगी। साथ ही इसमें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होगी। जिसे श्री अन्न अनाज के नाम से भी जानते हैं।
जिसमें खरीफ का सीजन चल रहा है तो किसान कोदो की खेती कर सकते हैं। कोदो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय बाजार में इसकी बढ़िया कीमत भी मिलती है। धीरे-धीरे लोग सेहत के लिए जागरूक हो रहे हैं, और मोटे अनाज को अपने खाने में शामिल कर रहे हैं। तो किसान कोदो की खेती करके अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं, और इसके बीच भी सरकार दे रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि पौधों की खेती में कितनी कमाई होगी।
सरकार दे रही बीज
मोटे अनाज की खेती के लिए सरकार सालों से किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। क्योंकि इसमें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती, कमाई भी बढ़िया है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिससे किसान अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की कृषि विभाग के द्वारा पौधों के मिनी सीड किट किसानों को दिए जा रहे हैं। जिससे किसानों को बीजों के लिए परेशान ना होना पड़े। तो चलिए जानते हैं किसान पौधों की खेती कैसे कर सकते हैं, और इसमें फायदा कितना है।

यह भी पढ़े- New Maruti Wagonr: Maruti Wagonr के नये मॉडल ने मचा दी धूम खरीदने वाले पागल हुए इसके लुक को देखकर, कम कीमत में हुई लांच
ऐसे करें कोदो की खेती
कोदो की खेती करना बेहद आसान है। किसान पहले भी बिना ज्यादा कृषि साधनों के भी कोदो की खेती करते थे। लेकिन आज किसानों के पास बहुत सारे साधन है तो किसान इस समय जुलाई के अंत में कोदो की खेती कर सकते हैं। कोदो की खेती आप सिर्फ बारिश के पानी से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बढ़िया पानी का बंदोबस्त करने की कोई जरूरत नहीं है। कोदो की बुवाई के लिए पहले तो आपको बढ़िया से खेत तैयार करना होगा। खेत की जुताई करके उसको समतल करके कोदो बोना है।
जिसमें दो पंक्तियों के बीच की दूरी 15 से 20 सेमी रखें और दो पौधों के बीच की दूरी 10 सेमी रख सकते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ बढ़िया होगी और उपज भी अच्छी मिलेगी। कोदो की खेती 60 से 80 दिन के बीच तैयार हो जाती है। कोदो की खेती अगर आप एक हेक्टेयर में करते हैं तो 8-10 किलोग्राम बीच की जरूरत पड़ती है। जिससे एक हेक्टेयर में 15 से 20 क्विंटल की उपज प्राप्त हो जाती है, तो चलिए जानते हैं इसकी कीमत कितनी मिलती है।
धान से 100 रु ज्यादा होगी कमाई
कोदो की खेती करके किसानों को फायदा ही फायदा है। इसमें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती और कम मेहनत में किसान कोदो की फसल तैयार करके बढ़िया उपज ले लेते हैं। जिससे बाजार में कोदो 2400 से लेकर ₹2500 प्रति क्विंटल जाता है। जबकि धान ₹2300 में ही जाती है। इस तरह यहां पर देख सकते हैं इसकी कीमत 100 से 200 रुपए अधिक ही है और यह सेहत के लिए भी धान से कहीं ज्यादा फायदेमंद है।