धांसू एंट्री! Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगी 7000mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Realme ने उन ग्राहकों के लिए Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया है, जो ₹15,000 तक के बजट में एक नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। यह फ़ोन शानदार फ़ीचर्स से लैस है। इसकी मुख्य खासियतों की बात करें तो, इस हैंडसेट में 7,000 mAh की ज़बरदस्त बैटरी, 144Hz रिफ़्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर दिया गया है। आइए देखते हैं कि इस फ़ोन को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है, इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, और इसमें कौन-कौन से खास फ़ीचर्स दिए गए हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G Price in India

इस लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13499 रुपए, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 16499 रुपए है. लॉन्च ऑफर के तहत 1500 रुपए तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 21 अप्रैल से कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर शुरू हो जाएगी. ये फोन Frost Silver और थंडर ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. इस प्राइस रेंज में ये फोन MOTOROLA g35 5G, POCO M6 Plus 5G, OPPO K14x 5G और Samsung Galaxy F06 5G जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

भी पढ़ें – लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन, जानें प्राइस और फीचर्स –

Realme Narzo 100 Lite 5G Specifications

  • ओएस: एंड्रॉयड 16 पर आधारित ये हैंडसेट रियलमी यूआई 7.0 के साथ आएगा.
  • स्क्रीन: इस रियलमी मोबाइल में 6.8 इंच डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए नार्जो 100 लाइट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. ये फोन आप लोगों को एयरफ्लो वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ मिलेगा.
  • बैटरी: बायपास चार्जिंग फीचर वाला ये फोन 7000 एमएएच बैटरी से लैस है.
  • कैमरा सेटअप: नार्जो 100 लाइट के रियर में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.
  • खास फीचर्स: स्मार्ट टच 2.0 के साथ इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में एआई फीचर्स भी मिलता है. ये फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी64 रेटिंग के साथ आता है.

Leave a Comment