Vastu Tips Deepak: घर के मंदिर में ये बाती जलाएं,धन-समृद्धि खुद चली आएगी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Vastu Tips Deepak:- घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र माना जाता है और यहां रखी हर चीज़ का सीधा असर घर के वातावरण और वास्तु पर पड़ता है। रोज़ाना सुबह-शाम मंदिर में दीपक जलाना एक अहम परंपरा है, लेकिन अक्सर लोग यह नहीं जानते कि दीपक में इस्तेमाल होने वाली सूती बाती का आकार भी खास महत्व रखता है। लंबी और गोल बाती का धार्मिक और वास्तु प्रभाव अलग-अलग होता है। सही प्रकार की बाती का चयन करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

घर के मंदिर को पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र माना जाता है. इस स्थान पर दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है. यदि घर में बार-बार परेशानियां या बाधाएं आ रही हों, तो दीपक में सही प्रकार की सूती बाती का प्रयोग करना लाभकारी माना जाता है.

किस भगवान के सामने कौन सा दीप जलाएं?

लोग अक्सर सोचते हैं कि दीपक में किस प्रकार की बाती का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोनों प्रकार की बातियों का प्रभाव अलग-अलग होता है. लंबी बाती धन, समृद्धि और वंश की वृद्धि से जुड़ी होती है. देवी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के साथ-साथ अपने कुल की देवी या देवता के सामने लंबी बाती वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

स्थिरता और मानसिक शांति बढ़ाने के लिए गोल बाती यानी खड़ी बाती वाला दीपक जलाया जाता है. भगवान विष्णु, भगवान शिव या हनुमान जी के सामने गोल बाती वाला दीपक जलाना बहुत लाभकारी माना जाता है.

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें! वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

दीपक का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

दीपक जलाते समय बाती की दिशा का भी विशेष महत्व होता है. पूर्व दिशा की ओर मुख वाला दीपक जलाने से स्वास्थ्य और दीर्घायु में वृद्धि मानी जाती है. वहीं, उत्तर दिशा की ओर बाती जलाने से आर्थिक लाभ और सफलता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं. यदि घर में तनाव या झगड़े हों, तो घी का दीपक जलाना चाहिए. मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान के सामने चमेली के तेल से भरा दीपक जलाने से निगेटिविटी दूर होती है.

एक छोटे से दीये में जलती हुई बत्ती भी किसी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. यदि आप आर्थिक कठिनाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बत्ती बनाने से पहले उस पर थोड़ी मात्रा में चंदन लगाएं और फिर घी से दीया जलाएं. इससे घर में सुगंध और पॉजिटिव एनर्जी फैलती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. Betul Talks इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Comment