Accident News-कार एवं बाईक की भिड़ंत में तीन घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। बसस्टेंड से बैतूल की ओर मार्ग पर ड्रीमलैंड सिटी के पास बुधवार रात लगभग 8 बजे कार एवं बाईक की भिड़ंत हो गई जिससे बाईक पर सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई की ओर से मंगल जावलकर 40 वर्ष, बाबूराव बारस्कर 52 वर्ष तथा अरविंद बारस्कर 17 वर्ष बाईक पर सवार होकर बैतूल की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए वहीं बाईक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद लगभग आधे घंटे तक एंबूलेंस नही आने तथा घायलों के रोड पर ही तड़पने से आसपास के लोगों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि ड्रीमलैंड सिटी के सामने अंधेरा होने के कारण दुर्घटना हुई जिसके बाद घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Read Also: ग्रामीणों ने रुकवाया RES द्वारा किया जा रहा घटिया सीमेंट कॉन्क्रीट का कार्य

Leave a Comment