Road Accident: पुत्र के विवाह का निमंत्रण देकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

शादी की खुशियां मातम में बदली, एक मई को था विवाह

Road Accident/मुलताई। नगर के व्यवहार कुशल व्यापारी अनिल देशमुख 56 वर्ष की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने पुत्र के विवाह की पत्रिका देने साईंखंडारा गए हुए थे जहां से लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गए। उनके निधन की खबर सुनकर नगर में हर कोई स्तब्ध रह गया तथा पूरे नगर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि आगामी 1 मई को पुत्र करण सिंह देशमुख का विवाह होना था जिसके लिए वे स्वयं रिश्तेदारों को पत्रिका बांट रहे थे। इसी सिलसिले में वे साईंखंडारा गए थे जहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ। गुरूवार अनिल देशमुख की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए जहां पुत्र करणसिंह ने मुखाग्नि दी गई। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Comment