कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      जिला मुख्य न्यायधीश से विद्यार्थियों ने कानून संबंधित पूछे सवाल

Betul Ki Khabar/मुलताई:- कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को जिला मुख्य न्यायधीश द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई। निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य न्यायधीश संजय भलावी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर चंदेल अध्यक्ष, बार एसोसिएशन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखदेव पांसे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उपाध्यक्ष म. प्र. कांग्रेस कमेटी, संगठन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में कानून के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना था। उस अवसर परभारतीय संविधान, मौलिक अधिकार, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बना।

Betul Ki Taja Khabar: गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

न्यायधीश बोले जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने

मुख्य न्यायधीश ने अपने संबोधन में कानून की जानकारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी सामाजिक उत्तरदायित्व, यातायात नियमों के पालन तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस पहल से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता के प्रति समझ और रुचि विकसित हुई। अंत में कार्यक्रम का समापन गरिमामयी वातावरण में हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Comment