Betul Ki Taja Khabar/मुलताई | गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत मुलताई में गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश में गोवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था का प्रमुख आधार है। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार घटती संख्या, गो-तस्करी, बूचड़खानों में वध, सड़कों पर दुर्घटनाएं तथा शहरी क्षेत्रों में पॉलीथिन खाने जैसी समस्याओं के कारण गोवंश संकट में है। ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि गोवंश संरक्षण के लिए कठोर एवं प्रभावी कानून बनाए जाएं, अवैध वध पर पूर्ण रोक लगे, गोशालाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा गोवंश के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जाएं। अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि गोवंश की रक्षा करना केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। ज्ञापन सौंपकर शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है।
Read Also: सब्सिडी वाले खाद के साथ जबरन अनुपयोगी उत्पादों को थमाना अपराध घोषित हो

