Weather News Today: आज 12 जिलों में लू का अलर्ट, खजुराहो में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Weather News Today:- मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 43-44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार (27 अप्रैल 2026) को खजुराहो में तापमान 46 डिग्री पहुंच गया।  इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

खजुराहो के अलावा छतरपुर के नौगांव में पारा 45.5 दर्ज हुआ। श्योपुर, दतिया, रीवा, टीकमगढ़, सतना, सीधी, गुना, रायसेन, रतलाम, दमोह और मंडला में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तपती धूप व बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का भी खतरा बढ़ गया है। वही प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू होंगे।

मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को 4 जिलों में लू और 12 जिलों में बादल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी और बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय है। पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल 12.6 किमी पर 111-139 किमी/घंटा गति के साथ पश्चिम जेट स्ट्रीम हवा प्रवाहित हो रही हैं। 28 अप्रैल से 1 मई 2026 तक गर्मी के साथ बादल, बारिश और आंधी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

मंगलवार को 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा।

इन शहरों में लू की चेतावनी

छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट

Leave a Comment