BETUL NEWS: ग्रीष्मकाल में ताप्ती कुंडों की सफाई का प्रारंभ हुआ अभियान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                         नपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की सूर्य कुंड की सफाई

BETUL NEWS/मुलताई। नगर पालिका द्वारा ग्रीष्मकाल में ताप्ती से जुड़े कुंडों की सफाई अभियान सोमवार से प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अन्य कुंडों की भी प्रतिदिन सफाई की जाएगी। नपाध्यक्ष नीतू परमार, उपाध्यक्ष शिव माहोरे सीएमओ विरेन्द्र तिवारी सहित पार्षदों की उपस्थिति में सफाई अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें सूर्य कुंड से बड़ी मात्रा में मलबा निकाला गया। इस संबन्ध में नपाध्यक्ष नीतू परमार ने बताया कि ग्रीष्मकाल में ताप्ती कुंडों की साफ सफाई आवश्यक है ताकि बारिश के पूर्व साफ हो सके। उन्होने बताया कि नगर के जलस्त्रोतों को चुन चुन कर साफ किया जाएगा। इधर नगर पालिका का पूरा अमला स्वच्छता में जुट गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिवर्ष सूर्य कुंड में प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो जाता है जिसे साफ करना आवश्यक होता है। ग्रीष्मकाल में सूर्य कुंड जब सूख जाता है तो इसकी साफ सफाई आसानी से हो जाती है इसलिए सूर्य कुंड से ही सफाई अभियान प्रारंभ किया गया।

Read Also: कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

Leave a Comment