Crime News/मुलताई। पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को 1.408 किलोग्राम गांजा सहित पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गांजा बेचने के उद्देश्य से पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां दो संदिग्ध युवक एक झोला लिए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से थैली में रखा 1.408 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही लगभग 70 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
Betul Samachar News: चिचंडा में कच्चे मकान में भीषण आग, घरेलू सामान व अनाज जलकर खाक
प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि यह गांजा ग्राम गरवाहा निवासी किशन दरवाई ने बिक्री के लिए दिया था। पुलिस ने आरोपी किशन दरवाई के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में थाना मुलताई में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है नाबालिगों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

