Betul Samachar News: चिचंडा में कच्चे मकान में भीषण आग, घरेलू सामान व अनाज जलकर खाक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम चिचंडा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इमरत सहाने के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते पूरे घर को आगोश में ले लिया। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने मकान के भीतर रखे घरेलू सामान, अनाज के बोरे, कपड़े एवं अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दोनों फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कच्चा मकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल कर्मचारियों की सतर्कता और मेहनत से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Read Also: बीएमओ ने कमियां बताकर संजीवनी क्लीनिक हेंड ओवर से किया इन्कार

फायर टीम ने आसपास बने अन्य कच्चे मकानों तक आग फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय पर दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचते तो आसपास के कई घर आग की चपेट में आ सकते थे। आग बुझाने की कार्रवाई में फायर टीम के ड्राइवर धनराज पवार, मनोज सिंह, गिरीश पिपले, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Leave a Comment