सोनोली में बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Betul Local News/मुलताई। संगमित्रा बुद्ध विहार सोनोली में संघमित्रा महिला मंडल द्वारा 2589 वीं भगवान गौतम बुद्ध जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचशील ध्वजारोहण किया गया तथा बुद्ध विहार में सामूहिक बुद्ध वंदना ली गई। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को खीर वितरित की गई। इस अवसर पर नागपुर से पधारी बाया हुरमाड़े ने अपने मार्गदर्शन में बताया कि बुद्ध का धम्म विज्ञानवादी एवं यथार्थ सत्य पर आधारित है, जो सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि समता, बंधुत्व, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत तत्वों पर यह धम्म आधारित है। यह मानव केंद्रित धम्म है, जिसका अंतिम उद्देश्य मानव कल्याण है।
Betul Ki Khabar: देवरी में महिलाओं की जन आक्रोश रैली
उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध ने स्पष्ट रूप से कहा था मैं मोक्षदाता नहीं, बल्कि मार्गदाता हूँ। यह महत्वपूर्ण संदेश उन्होंने इसी दिन दिया था। यही वह दिन है जब तथागत गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ, इसलिए इसे त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा का बौद्ध धम्म में विशेष महत्व है।
इस कार्यक्रम में बाया हुरमाड़े,ललिता हुरमाडे,काशी हुरमाड़े, ललिता हुरमाड़े, संतोषराव कोलनकर, खाडे ताई, जनाबाई मांडवे, मनचित हुरमाड़े, लक्ष्मीबाई हुरमाड़े, मीराबाई हुरमाड़े,दीपक हुरमाड़े, साहेबराव हुरमाडे, किशोरी हुरमाडे, पार्वती भालेकर सहित समस्त ग्रामवासियों ने सहभाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया। अंत में खीर वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

