Betul Ki Khabar: देवरी में महिलाओं की जन आक्रोश रैली

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

Betul Ki Khabar/मुलताई। ग्राम देवरी में महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रस्ताव पास नहीं होने पर जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान महिलाओं में भारी नाराजगी देखने को मिली और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव लाया गया था, जिसे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा पारित नहीं होने दिया गया। इसको लेकर महिलाओं में आक्रोश है। रैली के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर रहेंगे, महिलाओं का अपमान कांग्रेस है बेईमान जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वर्षा गढ़ेकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Betul Ki Taja Khabar- मजदूरों को निर्धारित से कम मजदूरी देकर किया जा रहा शोषण

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रस्ताव लाया गया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों पर आघात पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस का रवैया महिला विरोधी रहा है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। जन आक्रोश रैली में प्रमुख रूप से वर्षा गढ़ेकर, जगदीश पवार, गणेश साहू, कंचन पठाडे, जया जैन, प्रीति जैन, ज्योति साहू, आशा चिकाने, सपना दवंडे, निलेश चावरिया, श्यामू ढोमने, रामदास साहू, नंदकिशोर बरखाड़े सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment