महतपुर में गेहूं की फसल में आग, फायर ब्रिगेड ने गाय का कोठा बचाया सुरक्षित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                          शॉर्ट सर्किट से 45 हजार का नुकसान

Betul Samachar/मुलताई। ग्राम महतपुर में सोमवार दोपहर लगभग 2:52 बजे आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गोविन्द सिंह परमार के खेत में काटकर रखी करीब 3 एकड़ गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग भूसे, जलाऊ लकड़ी एवं कड़वे में तेजी से फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लगभग 45 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी धनराज पावर एवं विजय बडघरे ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और पास स्थित गाय का कोठा सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की फसलें सुरक्षित बच गईं।

Betul Ki Taja Khabar: शासकीय महाविद्यालय में ई-प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment