Betul Local News: मुलताई में 6 जून से होगा भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। नगर में आगामी 6 जून 2026 से 12 जून 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर नगर में लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा वाचन परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति एवं समाजसेवी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Bijli Cut: शहर में बार-बार अघोषित बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान

Leave a Comment