Betul Samachar: दुनावा, मासोद व प्रभात पटन मंडलों में कामकाजी बैठक आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। दुनावा, मासोद एवं प्रभात पटन मंडलों में बुधवार दोपहर कामकाजी बैठकों का आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनावा मंडल की बैठक ग्राम चिखलीकला में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश पवार ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों के विस्तार हेतु मंडल स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत और जीवंत बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क आवश्यक है। वर्षा गढ़ेकर ने मंडल विस्तार को लेकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर बैठकों के आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मासोद व प्रभात पटन मंडलों की बैठकों में कृष्णा गायकी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंशा के अनुसार प्रत्येक माह मंडल स्तर पर बैठक आयोजित करने की बात कही। उन्होंने जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के निर्देशानुसार शक्ति केंद्रों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Betul News: प्रभात पट्टन में बदले मौसम ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

Leave a Comment