Betul News/मुलताई। प्रभात पट्टन क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया और मौसम सुहावना बन गया। अचानक छाए काले बादलों के बीच शुरू हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। बच्चों और युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया, वहीं किसानों ने इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया। मुलताई सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे वहां का वातावरण भी खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है।
Betul Local News: मुलताई में 6 जून से होगा भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
मुलताई में नहीं हुई बारिश
इधर मुलताई में दोपहर भीषण गर्मी के बाद आसमान पर बादल छाने लगे जिसके बाद बारिश का मौसम तो बना लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों के छाने के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन बारिश नहीं हुई और बाद में मौसम खुल गया।

