सांडिया में सरकारी जमीन पर पेड़ कटाई के दौरान खुला अवैध खनन का मामला, तहसीलदार से कार्रवाई की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी किनारे सरकारी भूमि पर पेड़ों की कटाई के मामले में जांच के लिए पहुंचे मुलताई तहसीलदार के सामने अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध मुरम उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह उत्खनन जेसीबी मशीन और पोकलेन के माध्यम से किया जाता है। खास बात यह है कि यह पूरा कार्य रात के समय किया जाता है, जबकि दिनभर इसे बंद रखा जाता है ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि रात में लगातार डंपरों के जरिए मुरम ढोई जाती है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को अवगत कराते हुए बताया कि गांव के आसपास पेड़ों की कटाई के साथ-साथ अवैध मुरम खनन का कार्य लंबे समय से जारी है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं के राजनीतिक संबंध होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने तहसीलदार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Betul Samachar: दुनावा, मासोद व प्रभात पटन मंडलों में कामकाजी बैठक आयोजित

हजारों डंपर हो चुका है मुरम परिवहन

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक हजारों डंपर मुरम का अवैध परिवहन किया जा चुका है। चोरी-छिपे रात के अंधेरे में जेसीबी और पोकलेन मशीनों से उत्खनन का काम लगातार जारी रहता है, जिससे शासन को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में काम बंद रखकर और रात में तेजी से उत्खनन कर माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, जिसके चलते अवैध खनन का यह सिलसिला बेखौफ जारी है।

Leave a Comment