CBSE Results 2026: पहले ही बैच में मानसरोवर द स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 96% रहा रिजल्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

CBSE Results 2026/मनीष राठौर:- जिले के उभरते शैक्षणिक संस्थान मानसरोवर द स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के अपने पहले ही बैच के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर शैक्षणिक क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा गरिमा राठौर(खुशी राठौर) ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मनीषा मालवीय ने 81 प्रतिशत और शिखर महाले ने 75 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खास बात यह रही कि गरिमा राठौर ने टीसीए विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

Betul Daily News- इंदिरा ज्योति यात्रा का ब्लॉक में भव्य स्वागत

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर विनय सिंह चौहान, डायरेक्टर डॉक्टर पुष्पलता साबले, पंकज साबले, हेमराज जसूजा, लीला सरले एवं प्राचार्य एस वी चंद्रशेखर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक सफलता बताया। पहले ही सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ मानसरोवर द स्कूल ने जिले के शैक्षणिक क्षेत्र में प्रभावशाली शुरुआत की है।

Leave a Comment