अपरा एकाद्शी पर बाबा के दर्शन को बड़ी संख्या में पहुँचे भक्तगण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/आमला । नगर के रेलवे लाइन स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर आमला में एकाद्शी पर श्रद्धालु भक्तो का सुबह से दर्शन करना शुरू था। मान्यता है कि पांडवों में भीम के नाती कहलाने वाले बर्बरीक जिन्हीने भगवान कृष्ण को शीश का दान दिया था उस समय भगवान कृष्ण ने बर्बरीक को वरदान दिया था कि बर्बरीक आने वाले कलयुग में जैसे जैसे कलयुग बढ़ेगा वेसे ही हर घर मे तुम्हे पूजा जाएगा और कलयुग में तुम्हे मेरे 111 नामों से जाना जाएगा और जो भी तुम्हारे दर पर आएगा उसकी तुम हर मनोकामना पूर्ण करोगे तबसे बर्बरीक का नाम पड़ा खाटूश्याम जी और हारे के सहारे कलयुग के अवतार ऐसे अनेको नाम है वीर महाबली बर्बरीक के जो भी भक्त हार के इनके दरबार आता है उस भक्त की जीत निश्चित होती है । खाटूश्याम मंदिर के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि महीने में आने वाली दो एकाद्शी होती है जिसमे भक्तगण काफी संख्या में बाबा के दर्शन और अर्जी लेकर आते है और बाबा सभी भक्तो की अर्जी को एकाद्शी पर स्वीकार करते है ।इस ही मौके पर अपरा एकाद्शी पर साबूदाने की खिचड़ी का प्रसादी वितरण किया गया जिसमें नगर के सभी श्यामभक्त श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पधारें l

Betul News: मां ताप्ती की प्राचीन धरोहर पर संकट, सफाई अभियान में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Leave a Comment