शादियों के सीजन में बढ़ा दुर्घटनाओं का ग्राफ
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम चौथिया के पास बाईक स्लीप होने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल संजीवनी 108 द्वारा मौके पर पहुंचकर सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पिता राजा धोटे निवासी हिवरखेड़ मुलताई से हिवरखेड़ जा रहा था इसी दौरान तेज गति के कारण बाईक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई जिससे संजय के सिर वं हाथ में गंभीर चोट आई। संजीवनी 108 के ईएमटी डा. महेश झलिए तथा पायलट अजाब राव साहू ने बताया कि घायल युवक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती किया गया जहां युवक का उपचार किया गया। महेश झलिये ने बताया कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है जिससे मार्गों पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बड़ी संख्या में आवागमन कर रहे है ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं का भी ग्राफ बढ़ा है। उन्होने बताया कि बाईक अचानक स्लीप होने से दुर्घटना हुई है जिससे मौके पर ही युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया।

