1लाख 42 हजार का सामान बरामद, खेतों से चोरी हुई मोटर व बिजली वायर पुलिस ने की जब्त
Crime News/मुलताई। पुलिस ने मोटर वायर चोरी के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 42 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ताईखेड़ा निवासी फरियादी दिलीप पिता श्रीराम धाकड़ ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बिजली वायर एवं मोटर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गांव के अन्य किसान सुभाष किराड़, सखाराम दौडके, वामन डंडारे, मुन्ना नरबरे एवं तुकाराम सूर्यवंशी की संपत्ति भी चोरी हुई है।
Betul Samachar- विद्युत विभाग ने 10 शिविरों में 1146 शिकायतों में 850 शिकायतों का किया निराकरण
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने रवि पिता गुलाब बरोदे 32 वर्ष, निवासी ग्राम ताईखेड़ा को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। बरामद मशरूका 01 स्टार्टर, कीमत लगभग 5,हजार रुपए, 5715 फीट बिजली वायर, कीमत लगभग 57 हजार रुपए, 02 पानी की मोटर, कीमत लगभग 80 हजार रुपए पुलिस ने कुल 1लाख 42,000 कीमत की संपत्ति बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर 14 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया।

