Accident News: केंद्रीय विद्यालय के सामने कारों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                 गलत साइड से आने के कारण हुआ हादसा

Accident News/मुलताई। नगर के केंद्रीय विद्यालय के सामने सोमवार को दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार के गलत साइड से आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए तथा वाहन सवार लोगों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की सहायता करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साहू एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मुलताई के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। एंबुलेंस के दुर्गेश साहू ने बताया कि हादसे में घायल रामकृष्ण एकनाथ 66 वर्ष निवासी नागपुर एवं उनकी पत्नी रेखा पति रामकृष्ण 56 वर्ष निवासी नागपुर शामिल हैं। दोनों भोपाल से नागपुर की ओर कार से यात्रा कर रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार शिवम शिवहरे 30 वर्ष निवासी मुलताई घायल हुए हैं, जो मुलताई से बैतूल की ओर जा रहे थे।

Betul Samachar News: पारडसिंगा में खेत के कोठे में लगी आग

Leave a Comment