Moto G37 Price in India:- Motorola ने भारत में ग्राहकों के लिए Moto G37 लॉन्च किया है। यह फ़ोन कंपनी की G-सीरीज़ लाइनअप का हिस्सा है; इसकी मुख्य खासियतों की बात करें तो, इस हैंडसेट को MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 5200 mAh की बैटरी और Android 16 के साथ पेश किया गया है। इस फ़ोन को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे? इसकी सेल कब शुरू होगी? और इस डिवाइस में आपको कौन-कौन से फ़ीचर्स देखने को मिलेंगे? आइए जानते हैं।
Moto G37 Price in India
इस हैंडसेट का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट के लिए 13999 रुपए खर्च करने होंगे. इस फोन की सेल 25 मई से कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी. फोन की बिक्री 25 मई से ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. इस प्राइस में मोटोरोला का ये नया बजट फोन realme P4 Lite 5G, Samsung M06 5G, Ai+ Nova 2 5 और realme Narzo 100 Lite 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.
OnePlus 15R खरीदना अब पड़ेगा महंगा, 7000 रुपये तक महंगा हुआ पावरफुल 5G स्मार्टफोन
Moto G37 Specifications
- ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल-सिम (नैनो और नैनो) वाला ये फोन Android 16 पर काम करता है.
- स्क्रीन: हैंडसेट में 6.6 इंच एचडी प्लस LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक है. ये फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आता है.
- प्रोसेसर: इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. वर्चुअल रैम की मदद से फोन में 12 जीबी तक रैम का फायदा मिलता है, इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं.
- कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 2 इन 1 लाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.
- कनेक्टिविटी: फोन 5G, वाई-फाई 5, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है.

